फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसारः नाबालिग नौकरानी के साथ प्रोफेसर ने की हैवानियत, पहुंच गए सलाखों के पीछे

Wed, 12 Sep 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक प्रोफेसर ने नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना हरियाणा के हिसार की है। नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। आदमपुर क्षेत्र की करीब 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद से वह अपने एक धर्म भाई के जरिए हिसार में आई थी। 

विज्ञापन


युवक ने उसे एचएयू के इंजीनियरिंग कॉलेज में बेसिक इंजीनियरिंग की कोठी पर नौकरी दिलाई थी। करीब बीस दिन पहले उसने 5000 रुपये महीने के हिसाब से नौकरी शुरू की थी। आरोपी के परिवार के अन्य लोग विदेश में रहते हैं। रविवार 10 सितंबर को जब वह काम कर नीचे आई तो आरोपी ने उसे कमरे में खींचकर कमरा बंद कर लिया। 

पीड़ित ने बाद में पुलिस को कंट्रोल रूम में कॉल किया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाईन थाना पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।  अदालत के निर्देश के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें