फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनाने के नाम पर छात्रों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के
विज्ञापन

नाम पर 20 छात्रों को ठगा
सेक्टर-62 स्थित ग्लोबल करियर काउंसलिंग एजेंसी पर जमकर हंगामा, कई छात्राएं बेहोश
- पिछले दरवाजे से भागे एजेंसी के अधिकारी, कर्मचारी भी आए छात्रों के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित ग्लोबल करियर काउंसलिंग एजेंसी ने डॉक्टर बनाने का सपना दिखाकर मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर विद्यार्थियों से लाखों रुपये हड़प लिए। दाखिला नहीं होने पर 20 से अधिक से विद्यार्थी काउंसलिंग एजेंसी पर पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान गुस्से में चिल्लाने से कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही एजेंसी के निदेशक और सीईओ समेत आला अधिकारी पीछे के दरवाजे से भाग निकले। एजेंसी में काम करने वाले 35 कर्मचारियों ने भी छात्रों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनको भी कई माह से वेतन नहीं दिया गया था।
छात्रों और कर्मचारियों की प्रदर्शन की सूचना पर थाना सेक्टर-58 पुलिस पहुंची और किसी तरह उनको शांत किया। पुलिस का कहना है कि छात्रों ने अभी मौखिक शिकायत ही की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि सेक्टर-62 में स्थित ग्लोबल करियर काउंसलिंग एजेंसी पर दर्जनों छात्र-छात्राओं और कुछ कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो छात्र-छात्राएं और एजेंसी के कर्मचारी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस को छात्रों को शांत करने में काफी देर लगी। इस दौरान कुछ छात्राएं बेहोश हो गई थीं। उनको भी पानी आदि पिलाकर होश में लाया गया।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि एजेंसी का निदेशकमनीष सिंह और सीईओ उत्कर्ष है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर उनसे लाखों रुपये हड़प लिए। छात्रों ने पुलिस को बताया कि करीब 4 माह पहले ही यहां एजेंसी ने दाखिले का काम शुरू किया था। आरोपियों ने करीब 35 कर्मचारियों को कॉल करने और अन्य कार्य के लिए रखा था। एजेंसी ने ऐसे छात्रों को ठगी का शिकार बनाया, जिनके नीट (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा परीक्षा) में कम नंबर होते थे। उनका दाखिला मनमाफिक कॉलेज में कराने का दावा किया जाता था। एडमिशन के नाम पर करीब 20 लाख रुपये तय किए जाते थे। शुरुआत में 2 से 10 लाख रुपये तक जमा कराए जाते थे। इसके अलावा, छात्रों को विश्वास दिलाने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से फर्जी पत्र जारी कराया जाता था।
पीड़ित छात्र सुधीर और विनय ने बताया कि नीट में कम नंबर आने की वजह से काउंसलिंग के बाद भी उनका कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पाया। उसके पास ग्लोबल करियर एजेंसी से फोन गया था। इसके लिए वह नोएडा स्थित ऑफिस में आकर मिले तो उन्हें दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का दावा किया गया। आरोपी छात्रों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो से 4 लाख तक जमा कराते थे। पीड़ित छात्रों का आरोप है कि एजेंसी मालिक करीब 20 लोगों से 2 से लेकर 15 लाख रुपये तक हड़प चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बिहार, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों के लोगों को शिकार बनाया है।

हाई-फाई वेबसाइट, कॉलेजों
के अधिकारियों संग फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। छात्रों को देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला कराने का झांसा देने के लिए आरोपियों ने अपनी वेबसाइट को हाई-फाई बना रखा था। उन्होंने कई कॉलेजों के अधिकारियों के साथ फोटो भी करा रखे थे, ताकि लोग विश्वास कर सकें कि उनका सच में कॉलेजों से ऐसा करार है।
छात्रों ने बताया कि जब उनका दाखिला नहीं हुआ और एजेंसी की ओर से फोन उठाने बंद कर दिए गए तो उन्होंने आसपास के अन्य छात्रों ने संपर्क किया। मंगलवार को उन्होंने नोएडा स्थित आफिस में घुसने का प्रयास किया, मगर सुरक्षा गार्डों ने अंदर नहीं जाने दिया। इसका लाभ उठाकर आरोपी भाग गए। एजेंसी के सुरक्षा गार्डों को पता चला कि छात्रों के साथ धोखा हुआ है तो वह भी उनके साथ प्रदर्शन में शामिल हो गए। उनको देख अन्य कर्मचारी भी साथ आ गए।
कर्मचारियों का आरोप है कि उनको 15 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का दावा किया गया था। शुरू के माह में वेतन दिया गया, मगर बाद में बंद कर दिया गया था। छात्रा प्रियंका का आरोप है कि उनसे दाखिले के नाम पर शुरुआत में 4 लाख रुपये लिए गए थे। आरोप है कि एजेंसी के संचालक इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी दाखिला दिलाने का दावा करते थे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नाम पर छात्रों से धोखाधड़ी होने के विरोध में हंगामा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों और कर्मचारियों को शांत किया, मगर एजेंसी के आफिस गए तो पता चला कि डायरेक्टर और अन्य अधिकारी फरार हो गए हैं। तहरीर मिलने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाएगा।
- पंकज राय, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-58, नोएडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें