फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clash in Patiala Jail: केंद्रीय जेल में कैदी भिड़े, एक हवालाती समेत दो घायल, जमकर चले ईंट-पत्थर

Thu, 19 May 2022 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। राजिंदरा में उपचाराधीन हवालाती के बयान के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पटियाला जेल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह स्थिति उस समय गंभीर बन गई जब जेल के एक अहाते में बंद कैदी और हवालाती भिड़ पड़े। वह एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान एक हवालाती समेत दो बंदी घायल हो गए। इनमें से एक को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर लिखे जाने तक संबंधित थाना त्रिपड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वारदात सुबह करीब 10 बजे की है। जब जेल के 5/6 अहाते में बंद कुछ कैदी व हवालाती ग्रुपबाजी के चलते आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से ईंट व पत्थर चलने लगे। इस दौरान हवालाती तलविंदर सिंह निवासी लुधियाना के सिर पर चोट लग गई। उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

हवालाती तलविंदर सिंह को घायल करने वाले रणधीर सिंह को भी चोट लगी है। उसे जेल अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक हवालाती तलविंदर सिंह कार लूट मामले में जेल में बंद है। झगड़े की सूचना मिलते ही जेल के सुरक्षा मुलाजिमों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक जेल के अंदर इन दिनों सड़क बनाने व अन्य निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं से बंदी ईंट व पत्थर उठाकर लाए थे। दोनों ग्रुपों के कैदियों व हवालातियों को अलग-अलग अहातों में रखा गया है, ताकि दोबारा से ऐसी स्थिति पैदा न हो सके। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है। राजिंदरा में उपचाराधीन हवालाती के बयान के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें