फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हवालाती ने जेल में लगाई फांसी, गुरदासपुर में युवक ने निगला जहर

Thu, 18 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

लुधियाना में नशा तस्करी के आरोप में जेल गए आरोपी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बलाचौर थाने की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर मंगलवार को आरोपी को जेल भेजा था। हवालाती ने चौबीस घंटे बीतने से पहले ही सेंट्रल जेल की बैरक में बने बाथरुम में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब उसके साथी हवालाती अंदर गए। शव लटकता देख कर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। इसके बाद थाना डिविजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद बलाचौर के गांव चमकोआ निवासी भाग राम (35) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। हवालाती के आत्महत्या  के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।  

चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई सुदर्शन कुमार ने बताया कि भाग राम को शहीद भगत सिंह नगर के थाना बलाचौर की पुलिस ने कुछ दिन पहले नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मंगलवार की शाम को बलाचौर थाने की पुलिस भाग सिंह को सेंट्रल जेल में छोड़ कर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो - फोटो : डेमो
बुधवार की सुबह वह बैरक से बाथरूम गया और वहां पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एएसआई सुदर्शन कुमार ने बताया कि मृतक के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी उसके आत्महत्या करने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। वीरवार को मजिस्ट्रेट के सामने भाग सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  

युवक ने निगला जहर, मौत
गुरदासपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दीनानगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बलदेव राज शर्मा ने बताया कि मृतक हरदीप कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मगराली गली दीनानगर के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि 19 वर्षीय हरदीप सिंह बीमार था। रात न होने कारण उसने गलती से जहर निगल लिया। उसे अमृतसर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी उपचार कि दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

 हादसे में बाइक सवार बीएसएनएल कर्मचारी की मौत      
वहीं पठानकोट के डिफेंस रोड पर मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से बसरूप निवासी बीएसएनएल कर्मचारी सुखजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे काबल सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर को परिवार गांव जंदराई निचली में नानके घर गया था। पिता सुखजीत सिंह अपनी बाइक पर गांव बसरूप से लौट रहे थे। 

वह, उसकी पत्नी और बेटी अलग बाइक पर उनके पीछे चल रहे थे। डिफेंस रोड पर अचानक पिता की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए। उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। सुजानपुर थाने के एएसआई विक्रमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने बेटे के बयान पर कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें