फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को गोली मार कैदी छुड़वा ले गए साथी

Fri, 05 Feb 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की फरीदकोट जेल से नवांशर में पेशी के लिए लाए जा रहे कैदी को उसके साथ पुलिस पर गोलीबारी करने छुड़ा ले गए। कैदी को छुड़वाने आए उसके साथियों ने एक पुलिस कर्मी की जांघ पर गोली मार दी और कैदी को ले गए। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमृतसर रोड (महिता) निवासी अंकुल खत्री फरीदकोट जेल में बंद है। वह अपनी पत्नी के साथ चल रहे केस के मामले में नवांशहर पेशी के लिए आया हुआ था। अंकुल को फरीदकोट जेल में तैनात हेड कांस्टेबल चमकौर सिंह व परमजीत सिंह नवांशहर लेकर आए हुए थे।

अदालत में पेशी के बाद पुलिस कर्मचारी उसे एक गाड़ी में बैठाकर वापस ले जा रहे थे। इस दौरान कस्बा चक्कदाना के पास स्थित मोरलैंड पैलेस के आगे उनकी कार को फोर्ड आइकन कार में सवार चार युवकों ने रोक लिया। इसके बाद फोर्ड में सवार चार युवकों ने पुलिस कर्मचारियों को अंकुल को छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


विरोध करने पर चारों में से एक ने हेड कांस्टेबल चमकौर सिंह की जांघ (पट्ट) में गोली मार दी। इसके बाद चारों युवक अंकुल को छुड़वाकर वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सोम नाथ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंकुल पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें