फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री दिलाने वाली ‘प्रिंसिपल’ गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे लेकर नकली स्कूल सर्टिफिकेट और कॉलेज की डिग्री दिलाने वाली एक महिला को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला के पास से कई नकली सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बचितर नगर निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर जालंधर निवासी पुष्पा शैंकिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी बहन को 12वीं कक्षा पास करवानी थी। उन्होंने अखबार में इश्तिहार पढ़ा और लिखे पते पर चला गया।
विज्ञापन


वहां पर आरोपी महिला पुष्पा शैंकियां से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी महिला ने खुद को आस्था कॉलेज की प्रिंसिपल बताया। उन्होंने अपनी बहन की पढ़ाई के बारे में जब आरोपी महिला से बात की तो उसने कहा कि पढ़ाई की कोई जरूरत नहीं है। तीस हजार रुपये उसे दिए जाए और वह उन्हें सर्टिफिकेट दिलवा देगी।

सौदा तय होने के बाद महिला को तीस हजार रुपये दे दिए गए। 2010 में उन्होंने वीजा लगवाने के लिए अंबेसी में कागजात दाखिल कराए तो पता चला कि उक्त सर्टिफिकेट जाली है। इसके बाद वीजा नहीं लग पाया। उन्होंने इस बारे में महिला के साथ बात की तो पता चला कि उसने अपना नाम बदल कर पूजा रख लिया है।

आरोपी महिला ने उनका 12वीं का सर्टिफिकेट अपने पास रख उन्हें बीए 1 की डिग्री देने का झांसा दिया और पचास हजार रुपये की मांग की। उन्होंने जब पैसे देकर बीए की डिग्री भी ली तो पता चला कि वह भी जाली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें