इसराना थाना के अंतर्गत एक गांव में 19 साल के एक युवक ने 60 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार किया। थाना इसराना पुलिस ने महिला के देवर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी भाभी के साथ शनिवार देर रात दुराचार किया।
उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। थाना पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवा ली है।
पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर दुराचार का मामला दर्ज किया है।