फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित पत्नी से करवाना चाहता था जिस्मफरोशी, छत से कूदी

Wed, 11 May 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छत से छलांग लगाने वाली युवती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विवाह के बाद पति जिस्मफरोशी के लिए मजबूर करने लगा खुद को बचाने के लिए युवती ने छत से लगाई छलांग। मामला हरियाणा के कालका का है। बिहार के किशनगंज से शादी के नाम पर एक युवती को कालका बुलाया गया। कथित रूप से उसकी शादी कराई गई और फिर जिस्म फरोशी के लिए मजबूर करने पर सोमवार रात उसने छत से छलांग लगाकर इज्जत बचाई। उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में एडमिट करवाने वाले बाद में फरार हो गए।
विज्ञापन


कालका सरकारी अस्पताल में एक डरी सहमी हुई एक युवती बिलख-बिलखकर केवल एक ही बात बार-बार कह रही है के कोई उसको मां से मिलवा दे। कालका सिविल हॉस्पिटल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ गगन ने जब उससे चोट लगने का कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। गगन ने बताया कि सोमवार रात को घायल अवस्था में एक युवती को कुछ लोग लेकर अस्पताल आए थे और उसे अकेला छोड़ कर भाग गए।

डाक्टर को युवती ने बताया कि उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था और खुद को बचाने के लिए वह छत से कूद गई। उन्होंने इस सारे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह किशनगंज बिहार के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां और ग्राम पंचायत मेंबर शोयब उसको लेकर यहां आए थे। उनको रागनी और जाकिर ने बिना दहेज के शादी कराने का लालच देकर कालका बुलाया था। यहां आकर जाकिर के भतीजे दिलशाद से उसकी शादी का ड्रामा रचा गया।

उसने बताया कि जब उसकी मां वापस गांव चली गई तो रागिनी और जाकिर ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे जिस्मफरोशी करने के लिए धमकाने लगे। दोनों ने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य उसको चालीस हजार रुपये में बेच दिया है। पीड़िता ने बताया कि जिस घर में उसे रखा गया था उसमें और भी लड़कियां हैं। उसने कहा कि उसको घर के एड्रेस की जानकारी नहीं है लेकिन वह घर को पहचान कर सकती है। 

ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, एसआई ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हॉस्पिटल जाकर युवती के बयान दर्ज किया है। उसने बताया कि उसे जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जा रहा था। इससे बचने के लिए उसने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती द्वारा बताई गई जगह पर छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें