लुधियाना के नामी उद्योगपति के घर में काम करने वाली नाबालिग के प्यार का अंजाम खौफनाक निकला। वह 3 बच्चों के बाप पर फिदा थी।
विज्ञापन
युवती 4 महीने की गर्भवती थी
2 of 5
murder
- फोटो : amar ujala
गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे पीट पीटकर मार डाला। हत्या का शक पहले उद्योगपति के बेटों पर था, लेकिन पुलिस जांच में वे बेदाग निकले। एसीपी रूपिन्द्र कौर सरां व थाना शहीद भगत सिंह नगर के प्रभारी इंस्पैक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि वह 4 महीने की गर्भवती थी, जिसके बाद पुलिस को क्लू मिला कि नाबालिगा के किसी के साथ अवैध संबंध थे और वही उसकी हत्या का कारण बना।
विज्ञापन
खुद शादीशुदा था और 3 बच्चों का पिता भी था
3 of 5
murder
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने गहन जांच शुरू की तो पता चला कि मनोज इसी काम्प्लैक्स में सीढिय़ों व लिफ्ट की सफाई करने का काम करता था और उसकी नाबालिग से अच्छी जान-पहचान थी। जांच आगे बढ़ी तो मनोज उस युवती को 6 महीने से जानता था और युवती 4 महीने की गर्भवती थी। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी और मनोज उसका गर्भपात कराना चाहता था क्योंकि वह खुद शादीशुदा था और 3 बच्चों का पिता भी था।
मनोज ने युवती की बाजू मरोड़ तोड़ दी
4 of 5
ludhiana police
- फोटो : amar ujala
युवती ने मनोज पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। घटना वाले दिन जब युवती बिल्डिंग में आई तो आरोपी पहले से ही वहां पर मौजूद था। युवती जब लिफ्ट के जरिए चौथी मंजिल पर गई तो आरोपी मनोज भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान बातों-बातों में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मनोज ने युवती की बाजू मरोड़ तोड़ दी। इसी दौरान फ्लैट नंबर-112 में मालिक इकबाल सिंह ने पेंट का काम शुरू करवा दिया था, जिसका मालिक अमृतसर में रह रहा था।
मौके की तलाश में मनोज ने युवती को 112 नंबर फ्लैट में धक्का देकर गिरा दिया, उसके बाद वह उसे पीटते हुए लिफ्ट में ले गया। वहां पर युवती का हाथ और कुछ बाल अटक गए। उसके बाद आरोपी ने उस लिफ्ट में निकालकर उसके पेट में लातें मारी और हत्या कर दी। उसने योजना तो यह बनाई थी कि यह मामला आत्महत्या का लगे, इसी कारण उसने तांगडी परिवार के फ्लैट के नीचे उसे इस कदर गिरा दिया था ताकि यह लगे उसने चौथी मंजिल से कूदकर जान दी है।