करीब 15 दिन पहले लुधियाना के पास हाइवे किनारे लगे पेड़ पर युवती के शव की हालत देख दिल दहल गया था। हत्यारे का पता चल गया है।
विज्ञापन
2 of 4
Girl Killed by her Relative
- फोटो : amar ujala
हत्यारा कोई और नहीं, युवती का मुंहबोला मामा निकला। युवती के पिता निरवैर सिंह को भी इस मामले में दोषी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पिता के कहने पर ही मामा ने 16 जुलाई को युवती का कत्ल कर उसका शव पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन
3 of 4
Girl Killed by her Relative
- फोटो : amar ujala
युवती का शव थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मझफगुवाल में 16 जुलाई को पेड़ से बरामद हुआ था। युवती की पैंट की जेब से मिले सिम के आधार पर उसकी पहचान यूपी की रहने वाली सिमरन कौर के रूप में की थी। 3 दिन में पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया था।
गाड़ी में सो रही थी, उसी समय उसे मौत के घाट उतार दिया
4 of 4
Girl Killed by her Relative
- फोटो : amar ujala
थाना लाडोवाल के प्रभारी वरिंद्र पाल सिंह ने बताया कि लखविंद्र अपनी मुंहबोली भांजी को अपनी टाटा सफारी गाड़ी से यूपी से लेकर जालंधर की तरफ जा रहा था। लाडोवाल के नजदीक जब सिमरन गाड़ी में सो रही थी तो उसी समय उसके गले में परना डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया।