फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर जम्मू की छात्रा को भेजा था अश्लील मैसेज और फोटो, बर्खास्त

Sun, 10 Apr 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(यमुनानगर)
विज्ञापन
अश्लील मैसेज और वीडियो की शिकार युवती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
यमुनानगर के जगाधरी में प्राइवेट कॉलेज का टीचर जम्मू की छात्रा को अश्लील मैसेज और फोटो भेजकर परेशान करता था। मामले में छात्रों और पीड़िता के परिजनों के हंगामे के बाद कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर योगेश शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी हंगामा किया। मामले की जानकारी पर कॉलेज में पुलिस भी पहुंची। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई, लेकिन पीड़िता ने बयान देने से इंकार कर दिया।

वहीं, महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने बताया कि पीड़ित छात्रा से लिखित में शिकायत देने को कहा गया था ताकि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके लेकिन उसने लिखित में शिकायत देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने हौंसला दिया तो ‌शिकायत की, परिजनों को बताया

अश्लील मैसेज और वीडियो की शिकार युवती - फोटो : फाइल फोटो
मिली जानकारी के अनुसार,  पिछले 5 महीने से जगाधरी के निजी कॉलेज का प्रोफेसर जम्मू की छात्रा को अश्लील मैसेज भेज रहा था। विरोध करने पर वह एग्जाम में फेल करने की धमकी देता था। एक दिन छात्रा की दोस्त ने मैसेज पढ़ लिया और उसने इस बारे में बातचीत की।

हौंसला मिला तो छात्रा ने इसकी शिकायत प्रिंसीपल से की। अपने परिजनों को भी बताया। देखते ही देखते बात फैल गई और कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर कॉलेज गेट पर जमा हो गए। यहां पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवती के परिजन भी आ गए। मामला बढ़ता देखकर कॉलेज प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर को टर्मिनेट कर दिया। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री जनित गर्ग ने कहा कि टीचर का इस तरह छात्रा को एसएमएस भेजकर परेशान करना बहुत गलत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें