फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा में बैठी छात्रा की अश्लील फोटो

Sat, 09 Aug 2014 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो में सवार होकर कॉलेज जा रही छात्रा के साथ ऑटो में सवार एक युवक ने अपने मोबाइल से उसकी फोटो खींचनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब इस बारे में छात्रा को पता चला तो उसने भारत नगर चौक के पास उतर कर वहां खड़े पुलिस मुलाजिमों को इसकी शिकायत की। मुलाजिमों ने उक्त युवक को काबू कर उसका फोन चेक किया तो उसमें फोटो थी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर जमालपुर निवासी विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रविवार आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन


थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि पीड़ित युवती भारत नगर चौक के पास स्थित एक कॉलेज में बीए पार्ट वन की छात्रा थी। शनिवार की सुबह वह बाड़ेवाल रोड स्थित अपने घर के पास से कॉलेज के लिए ऑटो में सवार हुई। इसी दौरान रास्ते में आरोपी विनोद भी ऑटो में सवार हो गया।

कुछ समय ऑटो में बैठ कर आरोपी विनोद ने अपना मोबाइल नीचे कर उसकी फोटो खींचनी शुरू कर दी। इसी दौरान छात्रा को इसके बारे में पता चल गया। युवती ने ऑटो में आरोपी युवक को कुछ नहीं कहा। जब ऑटो भारत नगर चौक के पास पहुंचा तो छात्रा ने वहां खड़े पीसीआर मुलाजिमों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन


जब मुलाजिमों ने युवक को काबू कर उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें से युवती की फोटो थी। आरोपी के फोन में खुद की फोटो देख कर छात्रा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें