एक महिला ने अपने देवर पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला पंजाब के जालंधर शहर का है।
महिला ने बताया कि शुक्रवार रात उसका पति काम पर गया हुआ था। घर में उसका देवर जो टी स्टाल चलाता है मौजूद था। उसने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।
सीमा ने बताया कि उसने हिम्मत नहीं हारी और डट कर विरोध किया। शोर मचाने पर उसका देवर मौके से फरार हो गया था। वहीं थाना पांच के प्रभारी ने बताया कि अब तक उक्त महिला ने कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। जब भी शिकायत आएगी पुलिस मामला दर्ज करेगी।