पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर विधवा से शारीरिक संबंध बनाया और फिर उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। इसका नतीजा भी भुगतना पड़ा। मामला, हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। लिव इन रिलेशन में रहने के बाद पुलिसवाला विधवा से शादी को मुकर गया।
महिला ने विरोध किया तो पुलिसवाले के दो सालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एसपी को शिकायत देकर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उसका एक साला भी पुलिसकर्मी है।
पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला ने बताया कि सिपाही सोमदत्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मना कर दिया।
उसने विरोध किया तो सिपाही के दो साले ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत की प्राथमिक तौर पर जांच के बाद पुलिस ने सिपाही और उसके दो सालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिरसा में तैनात है आरोपी पुलिसवाला
rape shimla
आरोपियों में हिसार के पटेल नगर निवासी सिपाही सोमदत्त, हिसार के गांव बहबलपुर निवासी प्रहलाद व उसका भाई बंसी शामिल हैं। जिन दिनों यह घटनाक्रम हुआ, सोमदत्त फतेहाबाद पुलिस में कार्यरत था और इस समय सिरसा में तैनात है। प्रहलाद भी पुलिस कर्मचारी है और फतेहाबाद में डीसी गार्द में तैनात है। बंसी हिसार में रहता है।
सिरसा निवासी महिला ने मई 2016 में पुलिस को शिकायत देकर बताया कि विधवा होने के कारण वह सोमदत्त की बातों में आ गई। उनके बीच उनके शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। महिला के अनुसार, वे कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। बाद में उन दोनों के बीच संबंध बिगड़ने लगे। वह सोमदत्त के व्यवहार का विरोध करने लगी।
इसके बाद उनके संबंधों की बात सार्वजनिक हो गई और उसके साले प्रहलाद व बंसी तक जानकारी पहुंच गई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद उन लोगों ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि जो हुआ है उसे भूल जा, यदि शोर मचाने की कोशिश की तो तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी गुरदयाल को सौंप रखी थी। करीब दो महीने की जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।