फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल की बड़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 18 Dec 2023 09:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नवांशहर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने स्टंटमैन हैप्पी माहिलां के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। हैप्पी ने कमल ग्रेवाल के गाने को अपने वीडियो पर इस्तेमाल किया था और इसके बाद इंस्टाग्राम पर साझा किया था।
विज्ञापन
पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की नवांशहर पुलिस ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने वाले स्टंटमैन हैप्पी माहिलां और पंजाबी गायक कमल ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर पुलिस ने गायक पर भड़काऊ गीत गाने और स्टंटमैन को स्टंट के वीडियो पर गीत लगाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर नामजद किया गया है।

विज्ञापन


थाना सदर के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 11 दिसंबर को सूचना मिली थी कि मोगा जिले के थाना बाघापुराना के गांव माहिलां निवासी गगनपाल सिंह (हैप्पी माहिलां) नवांशहर के गांव पल्ली उच्ची आया था। वहां पर अपने स्वराज ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा था। दूसरे मामले में हैप्पी ने इंस्टाग्राम पर गायक कमल ग्रेवाल का गाना पोस्ट किया। गायक कमल ग्रेवाल के गीत को भड़काऊ करार दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने गायक के खिलाफ भी केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें