फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot News: पुलिस ने पांच को पकड़ा, पांच पिस्टल, दो मैगजीन और 36 कारतूस बरामद

Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

डीएसपी के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी यूपी समेत अन्य राज्यों से हथियार लाकर पंजाब के बदमाशों को सप्लाई कर रहे थे। इनमें से कुछ हथियार ऐसे लोगों ने खरीदे हैं, जो अपने दुश्मनों को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते डीएसपी जतिंदर सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो यूपी से हथियार लाकर पंजाब के बदमाशों को सप्लाई कर रहा था। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं और पांच पिस्टल, दो मैगजीन व 36 कारतूस पुलिस को मिले हैं। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए डीएसपी (देहात) जतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी की निगरानी में एसआई सुखदर्शन शर्मा की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने कुछ दिन पहले ही गांव साधां वाला से गगनदीप सिंह उर्फ गगन और सतपाल सिंह उर्फ गग्गू को काबू किया था। पुलिस को गगन के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले थे। 

विज्ञापन


आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया था कि गगनदीप अपने साथी फतेहगढ़ साहिब के गांव रामपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के साथ मिलकर यह हथियार यूपी से लाकर पंजाब में सप्लाई कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने राजपुरा-अंबाला हाईवे से लखविंदर सिंह को दो अन्य साथियों जिला मेरठ (यूपी) के कस्बा मानवा निवासी तारिक मोहम्मद और करनाल (हरियाणा) के गांव बीबीपुर निवासी बलवान सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

इन तीनों आरोपियों से भी पुलिस ने चार पिस्तौल व 34 कारतूसों के अलावा एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसपी के अनुसार पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी यूपी समेत अन्य राज्यों से हथियार लाकर पंजाब के बदमाशों को सप्लाई कर रहे थे। इनमें से कुछ हथियार ऐसे लोगों ने खरीदे हैं, जो अपने दुश्मनों को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और कुछ अहम खुलासे होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें