फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी चीमा की तलाश में बिहार पहुंची पुलिस

Mon, 01 Sep 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से भगौड़े आरोपी को किडनैप करने के मामले में पर्चा दर्ज होने के बाद फरार आईजी (आईटी) गौतम चीमा व उनके साथी निलंबित सेना अधिकारी अजय चौधरी की तलाश में मोहाली पुलिस बिहार तक जा पहुंची है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अन्य शहरों में भी आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। कई घंटे बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस की एक टीम ने सोमवार को बिहार में आईजी चीमा की पूर्व पत्नी के घर दबिश दी। पूर्व पत्नी व उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ भी की गई। परिवार वालों का कहना था कि चीमा से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

वह काफी समय से उनके संपर्क में नहीं है। वहीं, आरोपियों की फोन लोकेशन पहले दिल्ली और फिर यूपी में ट्रेस की गई थीं। अब दोनों अधिकारियों के फोन बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस सोमवार को तीन बार सेक्टर-8 चंडीगढ़ स्थित चीमा के घर पर भी तीन बार छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। एसएसपी मोहाली इंद्रमोहन सिंह भट्टी का इस बारे में कहना है कि आरोपियों जल्द पकड़ में आ जाएंगे। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें