ससुराल वालों से परेशान होकर बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ने जहर खाकर जान दे दी। घटना पंजाब के अमृतसर की है। थाना खिलचीया पुलिस ने मृतक सर्बजीत सिंह के भाई जगजीत सिंह निवासी धूकला के बयान पर पत्नी, ससुर, साले के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर लिया है।
मृतक के भाई जगजीत सिंह निवासी खिलचीया ने बताया कि उसके भाई की शादी उसी गांव की रहने वाली मनप्रीत सिंह के साथ ग्यारह माह पहले हुई थी। शुरू से उसकी भाभी भाई से बिना बात के साथ झगड़ा करती और अपने मायके चली जाती थी। दो दिन पूर्व भाई के साली की शादी किसी पैलेस में हो रही थी।
इस दौरान भाई के ससुर पूर्ण सिंह, साले साहिब सिंह, भाभी मनप्रीत सिंह ने बिना बात के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और सभी रिश्तेदारों के सामने मारपीट की। सर्बजीत सिंह रिश्तेदारों के सामने पिटाई को सहन नहीं कर सका और शुक्रवार की रात उसने जहर निगल लिया।
पुल के समीप पड़े बीएसएफ कांस्टेबल के शव को देखकर वहां से निकल रहे एक राहगीर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद थाना खिलचीया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।
पुलिस ने मृतक के भाई जगजीत सिंह के बयान पर पत्नी समेत ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।