फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CIA ने पाकिस्तानी तस्करों से बातचीत करते 3 धरे

Sat, 19 Dec 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासुपर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासुपर में सीआईए स्टाफ ने पाकिस्तान के तस्करों से भारत में नशा लाने की बातचीत कर रहे तीन लोगों को दबोचा है। आरोपियों से पाकिस्तानी मोबाइल और सिम भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


उनकी पहचान मलकीत सिंह उर्फ मल्लकी वासी मीर कचाना, हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी वासी कामलपुर और जगराज सिंह उर्फ जग्गा वासी लोपा (कलानौर) के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी नशीले पदार्थ बेचते और सेवन करते है। वह नशे के आदी भी हैं और बिना पासपोर्ट के पाकिस्तान आते-जाते रहते हैं। इनके पास पाकिस्तानी मोबाइल और सिम भी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विश्वनाथ सहित पुलिस पार्टी लोप के पास पड़ते बाबा शाह शकील की जगह पर पहुंचे।

यहां उपरोक्त व्यक्ति इकट्ठा थे और पाकिस्तानी तस्करों के साथ फोन पर भारत में नशा लाने के बारे में बातें कर रहे थे। उन्हें पकड़कर तलाशी लेेने पर इनके पास से पाकिस्तानी मोबाइल और सिम बरामद हुए। उनके खिलाफ थाना कलानौर में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें