चंडीगढ़ जिला अदालत में एक महिला के पास से पिस्टल बरामद हुई है। सूत्रों ने बताया कि महिला बैग लेकर कोर्ट के अंदर दाखिल हो रही थी। इस दौरान चेकिंग के दौरान पिस्टल पकड़ी गई। महिला का नाम लवप्रीत बताया जा रहा है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
महिला के साथ एक और व्यक्ति था। व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि उसके पास हथियार का लाइसेंस है। गलती से बैग में रह गई थी। हालांकि पिस्टल महिला के पर्स में बरामद हुई। दोनों किसी केस के सिलसिले में जिला अदालत आए थे। बाहर पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी।