फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पुलिस ने सुलझाया अजय हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी से करवाया था कत्ल, नहर में फेंकी थी लाश

Wed, 11 Jan 2023 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

तीन जनवरी को लखविंदर सिंह ने अपने साथियों हरिंदर सिंह उर्फ बिंदरी निवासी केहरगढ़ (पटियाला) व हरदीप सिंह उर्फ नोनी निवासी गांव चोलटा कलां (मोहाली) के साथ मिलकर अजय को पहले शराब पिलाई फिर हदाइतपुरा में एसवाईएल नहर के पुल पर ले जाकर उसका गला चाकू से काटकर लाश को पुल के नीचे पानी में फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद निवासी युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त युवक अजय कुमार की लाश चार जनवरी को हदाइतपुरा व उच्चा खेड़ा के बीच एसवाईएल नहर के पुल के नीचे से बरामद हुई थी। 

विज्ञापन


हरियाणा के जींद निवासी मृतक के भाई दीपक की शिकायत के मुताबिक अजय कुमार की शादी साल 2005 में संगीता रानी निवासी जिला टिहरी (उत्तराखंड) के साथ हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। अजय कुमार राजमिस्त्री का काम करता है और दोनों पति-पत्नी के रिश्ते मधुर नहीं थे। पिछले कईं सालों से दोनों बनूड़ के गांव कलौली में किराये के मकान में रहते थे। इसी बीच संगीता रानी के लखविंदर सिंह उर्फ काक के साथ अवैध संबंध बन गए। 

अपने रास्ते से अजय को हटाने की खातिर दोनों ने कत्ल की साजिश रची। इसके बाद एक जनवरी 2023 को संगीता अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। तीन जनवरी को लखविंदर सिंह ने अपने साथियों हरिंदर सिंह उर्फ बिंदरी निवासी केहरगढ़ (पटियाला) व हरदीप सिंह उर्फ नोनी निवासी गांव चोलटा कलां (मोहाली) के साथ मिलकर अजय को पहले शराब पिलाई फिर हदाइतपुरा में एसवाईएल नहर के पुल पर ले जाकर उसका गला चाकू से काटकर लाश को पुल के नीचे पानी में फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गज्जूखेड़ा से गांव मानकपुर जाते समय गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व चाकू भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें