एक नाबालिग से डेढ़ महीने में लगभग 125 बार हवस का शिकार बनाया गया। उसे हवस का शिकार बनाने वालों में पुलिसकर्मी व सफेदपोश भी शामिल थे। उसे अलग-अलग होटलों में ले जाया जाता और हवस का शिकार बनाया जाता। लेकिन सेक्स रैकेट के चंगुल से निकली असम की किशोरी ने शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय में टायलट क्लीनर पी लिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि किशोरी ने शर्म के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस और अनाथालय प्रबंधन किशोरी के दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने की बात कह रहे हैं। बता दें किशोरी ने कई पुलिसकर्मियों पर भी अपने साथ अनैतिक कार्य करने की दावा किया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस खानपुर पीजीआई में किशोरी के बयान भी लेने पहुंची। किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।