फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद चचेरे भाई को मार डाला, फिर मांगी पांच लाख की फिरौती, ये वजह आई सामने

Wed, 08 Jan 2020 11:00 PM IST
खुशबू गोयल कुशाग्र मिश्रा, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
किडनैप किया गया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तहसील कैंप में 16 वर्षीय किशोर का उसके सगे ताऊ के बेटे ने पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर फोटो स्टूडियो संचालक चाचा से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। चचेरे भाई की हत्या को दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। हत्या आरोपी के सिर पर सट्टा लगाने की वजह से काफी कर्ज था, जिसकी वजह से उसने अपहरण और फिरौती का प्लान बनाया था।

विज्ञापन


फिरौती की कॉल में आवाज का पता करने पर पिता ने शक के आधार पर कुछ लोगों की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर हत्या आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने पूरी बात कबूल कर ली। जिसके बाद किशोर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने ताऊ के बेटे समेत हत्या में शामिल उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक किशोर एक पूर्व पार्षद का दूर के रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है।  

जवाहर नगर निवासी फोटो स्टूडियो मालिक योगेश बिंदल ने बताया कि उनके 16 वर्षीय बेटे कुणाल उर्फ लवीश मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे ट्यूशन से घर लौटा था। उसके बाद वह मां मोनिका को यह कहकर निकल गया कि वह खेलने के लिए जा रहा है लेकिन वह रात नौ बजे तक भी घर नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे उनके पास कॉल आई और बताया कि बेटे का अपहरण कर लिया गया और पांच लाख रुपये की फिरौती चाहिए। इसके बाद पिता फिर पुलिस के पास गया और पूरी बात बताई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं की रात 1:47 बजे दोबारा कॉल आई और कहा कि पुलिस को शिकायत दी बेटे को जान से मार देंगे। पिता से कहा कि अगर विश्वास नहीं तो बेटे का हाथ काटकर भेज देते हैं। जल्द पांच लाख देने की बात कही और कॉल काट दी। 

इस कॉल के बाद पीड़ित पिता तहसील कैंप चौकी फिर से पहुंचा, इसके साथ ही एसपी पानीपत को भी कॉल कर अपहरण की बात बताई। एसपी ने तहसील कैंप चौकी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिए और सीआइए-2 को धरपकड़ का आदेश दिया। पुलिस ने फिरौती की कॉल वाले नंबर को ट्रेस करना शुरू किया, इसी के साथ ही पिता ने फोन कॉल की आवाज कुछ लोगों को सुनाई तो कुछ लोगों को आवाज जानी पहचानी लगी और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। 

इस पूछताछ में रमन गोयल (20) निवासी जवाहर नगर और कशिश (20) निवासी तहसील कैंप को पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि कुणाल उर्फ लवीश के ताऊ संजय बिंदल के बेटे साहिल उर्फ गोल्ली (20) के साथ मिलकर वारदात अंजाम दिया। एसपी पानीपत सुमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात 8:40 बजे कुणाल को अगवा कर रमन के घर लाया गया और नौ बजे मोबाइल चार्जर की तार से गला दबाकर हत्या की गई और शव को रात में ही चौटाला रोड पर नाले में फेंक दिया था। सुबह आरोपियों की निशानदेही पर कुणाल का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही मुख्य आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें