फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रि. मेजर जनरल बीपीएस विर्क लापता: 21 दिन से नहीं लगा सुराग, आखिरी बार पत्नी को किया था मैसेज, ढूंढ रही पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के पंचकूला में रहने वाले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल बीते 21 दिन से लापता है। रिटायर्ड मेजर जनरल बीपीएस विर्क की पत्नी ने पंचकूला पुलिस को उनके गुम होने की शिकायत दी है। 
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल बीपीएस विर्क लापता हो गए हैं। रिटायर्ड मेजर जनरल बीपीएस विर्क पंचकूला के सेक्टर-4 में पत्नी के साथ रहते हैं, लेकिन वे बीते 21 दिन से लापता हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर पति को जल्द ढूंढने की मांग की है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी गुरकनवाल विर्क ने बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को वह चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में गई थीं। उसी दौरान उनके पति घर से कहीं चले गए। शाम को उनके मोबाइल नंबर से एक संदेश आया जिसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। 

शिकायतकर्ता ने सभी रिश्तेदारों और जानकारों से संपर्क किया लेकिन उनके पति के बारे में जानकारी नहीं मिली। लंबे समय से कोई सुराग न मिलने के चलते परिवार बेहद चिंतित है। गुरकनवाल विर्क ने पुलिस से आग्रह किया है कि पति के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए। केस की जांच सेक्टर-2 चौकी के कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मेजर जनरल की तलाश के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें