फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्रांसपोर्टर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, रेवाड़ी पुलिस ने आरोपियों की कराई पहचान परेड

Tue, 28 Oct 2025 02:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी 26 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने पोसवाल चौक स्थित ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में घुसकर पिस्टल तान दी थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोसवाल चौक स्थित एक ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में 26 अक्तूबर की रात को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने पहुंचे चारों बदमाशों की मंगलवार को रेवाड़ी पुलिस ने शहर के बीचोबीच पहचान परेड कराई। जैसे ही आरोपियों को पुलिस टीम लेकर सड़कों पर निकली, आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए और “रेवाड़ी पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 26 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने पोसवाल चौक स्थित ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में घुसकर पिस्टल तान दी थी। उन्होंने ट्रांसपोर्टर को धमकाते हुए कहा था कि या तो वे उनकी फैक्ट्री में चल रहे ट्रांसपोर्ट ठेके में हिस्सेदारी दें या फिर एक करोड़ रुपये की रंगदारी अदा करें। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो जान से मार दिया जाएगा। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने रात को ही जांच शुरू कर दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव मुंडनवास निवासी रवि समेत तीन अन्य को दबोच लिया। चौथे आरोपी को भी पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चारों से पूछताछ के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने शहर में घटनास्थल सहित कई जगहों पर पहचान परेड कराई। शिनाख्त परेड अंबेडकर चौक से शुरू होकर माता चौक और पोसवाल चौक तक निकाली गई, जहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर डीएसपी क्राइम सुरेंद्र श्योरान भी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें