इसी कार से आए थे आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यह देख आरोपियों ने नाका तोड़कर गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मी भी पीछे लग गए। करीब 100-120 की रफ्तार से दौड़ती जगुआर जब सेक्टर-20, 21 के टर्न पर पहुंची तो चालक संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को लांघते हुए सेक्टर-21 की सड़क पर जा उतरी। कार खराब होने से हत्यारोपी पैदल ही भागने लगे। यहां पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित है, जबकि विक्की और सुनील फरार हो गए हैं।
बिजनौर में एक की हत्या और दो को किया था घायल
दलीप ने बताया कि यूपी में चुनाव से एक दिन पहले बिजनौर में आरोपियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जबकि दो को घायल कर दिया था। बिजनौर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी छिपने के लिए पंचकूला पहुंचे हैं। बस फिर क्या था, पंचकूला पुलिस की मदद से बिजनौर पुलिस ने सोमवार शाम को यहां नाका लगा दिया, लेकिन फिर भी दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी से बिजनौर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सरेआम बदमाशों को भागते देख लोग दहशत में
सरेआम सड़क पर बदमाशों का पीछा करती पुलिस को देख लोग दहशत में आ गए। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तो पकड़ लिया जबकि दो भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भागते समय जब बदमाश के हाथ से माउजर गिरी तो वह डर गए। कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो जान जाने के डर से बंद कर दी।