फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में गाड़ी लेकर जाना पड़ेगा महंगा

Fri, 02 May 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में बढ़ते ट्रेफिक लोड को देखते हुए नगर निगम की तर्ज पर पेड पार्किंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने इस संबंध में प्रोपेजल तैयार कर लिया है। यूटी आर्किटेक्टर डिपार्टमेंट की ओर से 5 स्थानों पर पेड पार्किंग बनाने को मंजूरी दी गई है।

जानकारी अनुसार पीयू प्रशासन ने पेड पार्किंग से पहले कैंपस में हर रोज गाड़ियों की संख्या को लेकर सर्वे भी कराया है। पीयू स्टूडेंट-शिक्षक और बाहरी लोग करीब 8 हजार वाहन लेकर आते हैं।

पार्किंग की दिक्कत के कारण अधिकतर वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं। पीयू कैंपस में हाल ही में सोशल वर्क विभाग बिल्डिंग के साथ ही नई पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन


स्टूडेंट सेंटर और यूसोल से शुरू होगी पेड पार्किंग
पेड पार्किंग कांसेप्ट की शुरूआत में पहले बाहरी लोगों से ही पार्किंग चार्ज वसूले जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टूडेंट सेंटर और यूसोल में पेड पार्किंग सिस्टम को लागू किया जाएगा।

स्टूडेंट सेंटर पर मौजूदा समय में 66 गाड़ियां और यूसोल में 100 से अधिक चार पहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकता है।

पेड पार्किंग को सफल बनाने के लिए 50 के करीब पीयू सिक्योरटी गार्ड को विशेष तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। पेड पार्किंग के लिए चार्ज पीयू के तीनों गेटों पर वसूला जाएगा।
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने अभी तक पेड पार्किंग के रेट फाइनल नहीं किए हैं। अधिकारियों के अनुसार गाड़ी के लिए 5 से 10 रुपये वसूलने का प्रपोजल है।


अफसरों की गाड़ियां भी सड़क पर खड़ी
पीयू कैंपस में पिछले 3-4 सालों में गाड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई है। पार्किंग के लिए विभाग और अधिकारिक भवनों के पास भी जगह नहीं मिलती।

प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर कुलपति दफ्तर के सामने की सडृ़क पर ही गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। पीयू के हॉस्टल नंबर 1 से 3 के सामने भी मुख्य सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी रहती हैं। पीयू के विभागों 90 फीसदी शिक्षक गाड़ियों से आते हैं।

नए पार्किंग जगह को मंजूरी
-पीयू स्टूडेंट सेंटर पार्किंग में 44 गाड़ियों की जगह
-हर्बल गार्डन और केमिस्ट्री विभाग की पार्किँग में 23 गाड़ियां
-यूसोल के पास 46 गाड़ियों को खड़ी करने की जगह
पीयू रोज गार्डन के पास 30 गाड़ियों के लिए पार्किंग
-हॉस्टल नबंर 5 के सामने 40 के करीब गाड़ियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें