चोरों की हिमाकत देखिए जू में भी सेंध मार दी और उल्लुओं के जोड़े पर हाथ साफ कर दिया। मामला जीरकपुर का है। छतबीड़ जू के उल्लू चोरी हो गए। जू के प्रबंधकों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
शिकायत के बाद थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई तिलकराज ने बताया कि छतबीड़ जू के रेंज अफसर भलिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात जू के पिंजरे से दो उल्लू चोरी हो गए।
शिकायत के मुताबिक, रोजाना की तरह शनिवार सुबह उल्लुओं को जब दाना डालने कर्मचारी गए तो पिंजरे के बाहर का ताला लगा था। लेकिन, पिंजड़े के अंदर मौजूद एक अन्य दरवाजे का ताला खुला पड़ा था। इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि आठ उल्लुओं में से दो गायब थे।