फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSc की छात्रा नशे में टल्ली, पुलिस वाले की कराई 'तसल्ली'

Wed, 06 Apr 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नशे में टल्‍ली युवतियों का चंडीगढ़ में सड़क पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नशे में टल्ली बीएससी की एक छात्रा ने मंगलवार को बीच सड़क जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। युवती कभी पुलिसवालों से उलझती तो कभी उनसे गाली-गलौज पर उतर जाती। उसकी दूसरी सहेली नशे में बेसुध हालत में थी।
विज्ञापन


मामला सेक्टर 36/23 की डिवाइडिंग रोड पर करीब तीन बजे का है। पुलिस ने एक छात्रा के खिलाफ ड्रंकन ड्राइव का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसकी सहेली को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पहले सहेली को ही पीटा: जानकारी के अनुसार दो लड़कियां नशे में टल्ली होकर स्कूटर पर जा रहीं थीं। जैसे ही वे सेक्टर 36/23 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचीं तो पीछे बैठी हुई लड़की अचानक गिरने लगी। इस वजह से उन्हें स्कूटर रोकना पड़ा। स्कूटर चला रही लड़की ने पीछे बैठी सहेली को ही पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच मोहाली निवासी कुलबीर सिंह ने लड़कियों की हालत को देखते हुए 100 नंबर पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध लड़की को तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जबकि दूसरी पुलिस वालों से ही उलझने लग पड़ी। लड़की को पुलिस वालों से उलझता देखकर वहां लोग एकत्रित हो गए।

काफी देर तक ड्रामा जारी रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने महिला कांस्टेबलों को बुलाया और युवती को गाड़ी में बिठाया। चश्मदीदों ने बताया कि लड़कियां तीन-चार किलोमीटर से कई वाहनों से टकराने से बचीं थीं। 

एसएचओ राम दयाल ने बताया की लड़की मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है। दोनों ही लड़कियां चंडीगढ़ में पीजी में रहती हैं। दोनों लड़कियां प्राइवेट कॉलेज से बीएससी लैब का कोर्स कर रहीं हैं। एक लड़की के खिलाफ ड्रंकन ड्राइव के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें