नाबालिग बेटी ने जब मां के अवैध संबंधों का विरोध किया तो उसे मिली खौफनाक सजा। मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है। यहां बेटी ने अपनी मां के संबंधों का विरोध किया तो महिला ने पीट-पीटकर बेटी को अधमरा कर दिया। 13 वर्षीय लड़की को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में भरती करवाया।
गंभीर हालत के चलते उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। आरोप है कि महिला के अपने चाचा के साथ संबंध थे, जिनका उसकी बेटी विरोध करती थी।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। पहले घरेलू मामला होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की लेकिन ग्रामीणों के दबाव के बाद महिला और उसके चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।