फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ऑनलाइन सब्जी का व्यापार करने वाले व्यक्ति ने लगाया फंदा, नहीं मिला सुसाइड नोट

Tue, 18 Aug 2020 02:52 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ऑनलाइन सब्जी का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर 32 की है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अंकित राठौर के रूप में हुई है। सेक्टर 34  थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे की है।
विज्ञापन


बताया गया कि अंकित राठौर सेक्टर 32 स्थित मकान नंबर 3338 में पत्नी और 4 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो स्थित प्लॉट नंबर 136 में ऑनलाइन सब्जी का व्यापार करता था। दोपहर को परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने अंकित को फंदे से उतार जीएमसीएच 32 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं किया गया है। बयान के बाद ही मामला साफ हो सकेगा कि अंकित ने फंदा किन कारणों से लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें