चंडीगढ़ में ऑनलाइन सब्जी का व्यापार करने वाले एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर 32 की है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अंकित राठौर के रूप में हुई है। सेक्टर 34 थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे की है।
बताया गया कि अंकित राठौर सेक्टर 32 स्थित मकान नंबर 3338 में पत्नी और 4 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो स्थित प्लॉट नंबर 136 में ऑनलाइन सब्जी का व्यापार करता था। दोपहर को परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अंकित को फंदे से उतार जीएमसीएच 32 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों के बयान दर्ज नहीं किया गया है। बयान के बाद ही मामला साफ हो सकेगा कि अंकित ने फंदा किन कारणों से लगाया है।