फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सेक्स रैकेट: फोटो पसंद करो, युवती आपकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट के जरिए कबीर एस्कॉर्ट का नाम सर्च करो, फोन करो, युवतियों की फोटो मिलने लगेंगी, जैसी फोटो, वैसे दाम। ऑनलाइन दाम भरते ही युवती आपके पास।
विज्ञापन


कुछ इसी प्रकार का ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ चंडीगढ़ में सेक्टर 43 में चल रहे होटल में। पुलिस ने छापामारी कर दो दलाल और दो लड़कियों को पकड़ा है। आरोपी कोर्ट में पेश किए गए।

कोर्ट से जमानत न मिलने पर एक लड़की को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि दूसरी लड़की को 20 हजार के बेल बांड पर जमानत दी है। वहीं पुलिस ने दोनों दलालों को एक दिन केरिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ऐसे बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में दलाल सक्रिय हैं। जो देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को कस्टमर बनाकर दलालों को फोन कराया। उसने दलाल को लड़की प्रोवाइड करने को कहा।

दोनों दलालों से 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। दलालों को एडवांस में 10 हजार रुपये भी दिए गए। दलालों ने व्यक्ति को सेक्टर-43 के एक होटल में बुलाया। जहां पहले से पुलिस ट्रैप लगाकर दलालों का इंतजार कर रही थी। रविवार रात जैसे दलाल दो लड़कियों को लेकर होटल पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

एक दलाल की पहचान सेक्टर-10 पंचकूला निवासी निहाल मल्होत्रा के रूप में हुई है। जबकि मल्होत्रा ने फोन पर अपनी पहचान कबीर बताई थी। दूसरे दलाल की पहचान राजन के रूप में हुई है। वह कहां का है, इस बारे में छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

दोनों लड़कियां 10वीं पास

दोनों लड़कियां मोहाली की हैं और 10वीं पास हैं। लड़कियों कहना है कि वह यह काम पैसों की कमी के चलते करती हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक लड़की को जमानत न मिलने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि दूसरी लड़की को 20 हजार के बेल बांड पर जमानत दे दी। वहीं पुलिस ने दोनों दलालों को एक दिन केरिमांड पर लिया है।

डायरी में ट्राइसिटी की हस्तियां
सेक्टर-36 थाना पुलिस को दोनों दलालों से एक डायरी मिली है। जिसमें ट्राइसिटी के कई नामचीन हस्तियों के नाम हैं। पुलिस रिमांड से डायरी में दर्ज लोगों के नाम के जरिये बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि दलालों ने ट्राइसिटी एस्कार्ट यूनियन बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें