फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड पर्स में और अमेरिका में हो गई 1.9 लाख की ट्रांजेक्शन

Sun, 17 Apr 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड तो महिला के पर्स में है और अमेरिका में 1.9 लाख की ट्रांजेक्शन हो गई। यह हाइटेक ठगी चंडीगढ़ की महिला के साथ हुआ। सेक्टर 43 निवासी महिला के क्रेडिट कार्ड से एक गेमिंग पोर्टल को कैलिफोर्निया में पेमेंट हुई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 43 की रहनेवाली महिला दीपिका सैनी ने सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि 10 अप्रैल को उसको मोबाइल पर मैसेज मिला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 1634 डालर की पैमेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई है। इंडियन करंसी के हिसाब 1634 डालर का मतलब हुआ 1.9 लाख रुपये की पेमेंट उसके कार्ड से हुई है।

पुलिस ने बताया कि सारी पेमेंट एक गेमिंग कंपनी को हुई है। पीड़ित महिला के पास सिटी बैंक का प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड था। महिला को धोखाधड़ी का पता 10 अप्रैल उस वक्त चला जब उसके मोबाइल पर पैमेंट होने का मैसेज आया। पीड़िता ने जब बैंक से चैक किया तो उसके कार्ड से पेमेंट होने की बात बैंक ने मानी।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि जब कार्ड उसके पास है और ट्रांजेक्शन अमेरिका में हो रही है। वही, साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि महिला के कार्ड की क्लोनिंग करके ये पैसों की पेमेंट  की गई है। महिला कही कार्ड इस्तेमाल किया होगा। जहां पर कार्ड रीडर लगा होगा व महिला के  कार्ड की सारी जानाकारी  जालसाजों ने ली होगी।

उसके बाद कार्ड क्लोनिंग या ऑनलाइन जा कर  यह पैमेंट की  होगी। महिला की शिकायत पर सेक्टर 36 पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के लिए केस यूटी पुलिस की साइबर सेल को ट्रांस्फर कर दिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें