फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः फाजिल्का पुलिस ने चार दिन में पकड़ी सात किलो हेरोइन, एक आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2019 08:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
विज्ञापन
फाजिल्का में पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी भूपिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब पुलिस व बीएसएफ की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले चार दिन में अलग-अलग जगहों से करीब 7 किलो 188 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति को काबू किया गया। जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है, जिसने यह हेरोइन की खेप पाकिस्तान में बैठे तस्कारों से मंगाई थी।

विज्ञापन


फाजिल्का में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि फिरोजपुर रेंज के आईजीपी बी चंद्रशेखर के नेतृत्व में चल रही नशा विरोधी मुहिम के तहत 7 अक्तूबर को सीआई स्टाफ के इंस्पेक्टर जगदीश कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि पाकिस्तानी तस्कर भारत-पाक सरहद पर पड़ते गांव गुलाबा भैणी के रास्ते से पंजाब में हेरोइन की बड़ी खेप भेजने की फिराक में हैं। 

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एसपी जसवीर सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार व इंस्पेक्टर जगदीश कुमार की स्पेशल टीम नियुक्त की, जिसने बीएसएफ की मदद से पिलर नंबर 242/10 के नजदीक से भारत की तरफ संदेहजनक एरिया में सर्च करने पर स्मगलरों द्वारा छिपाई गई 2 किलो 678 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच के दौरान पता चला कि हेरोइन स्मगलर महल सिंह निवासी मीनिया वाला ने मंगवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में 8 अक्तूबर को लिंक रोड राणा से गांव चक्क महंता वाला निवासी सतनाम सिंह, जो महल सिंह का करीबी था, को काबू करके उसके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सतनाम सिंह से चार दिनों के रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में पिलर नंबर 179/एम के पास हेरोइन छिपी होने की जानकारी मिली।

जिस पर 10 अक्तूबर को एसपी जसवीर सिंह व सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपी सतनाम सिंह को साथ लेकर बीएसएफ चौकी बस्ती राम लाल थाना आरिफके जिला फिरोजपुर पहुंची और बीएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में साझे सर्च आपरेशन से धान के खेत में से 4 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जो महल सिंह ने पाकिस्तान के सगलरों से मंगाई थी।

इस तरह पुलिस ने कुल 7 किलो 188 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 35 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 

दोनों आरोपियों की जेल में हुई थी मुलाकात
एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सतनाम सिंह से पता लगा है कि उसके खिलाफ 2008 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ और यह करीब 5 महीने फिरोजपुर जेल में रहा, जहां इसकी पहचान महल सिंह के साथ हुई। जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हेरोइन और जाली करंसी के कई मामले दर्ज हैं। 

वह फिरोजपुर में सजा काटकर तीन महीने पहले वापस आया था। जेल से बाहर आकर महल सिंह ने हेरोइन की खेप मंगवाने और बेचने के लिए संपर्क किया। महल सिंह का एक लड़का अब भी फिरोजपुर जेल में हेरोइन के मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहा है। आरोपी महल सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी महल सिंह को काबू करने के लिए लगातार टीमें कार्य कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें