फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में नमक लदे ट्रकों में मिला नशे का जखीरा, फिरोजपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई

Sat, 20 Jun 2020 12:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर में थाना सदर व खुईयां सरवर पुलिस ने नमक से लदे दो ट्रकों 445 किलो पोस्त, नशीली गोलियां बरामद करते हुए तीन लोगों को काबू किया है। एक ट्रक चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में एएसई मनजीत सिंह ने गुरुवार शाम गांव आलमगढ के पास नाका लगाया था। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान से आ रहे ट्रक में सवार गुरसेवक सिंह, करनैल सिंह निवासी गांव खंबा फिरोजपुर व सतपाल सिंह निवासी गांव ईसा पंजगराई नशीली गोलियां व पोस्त लेकर आ रहे हैं। ट्रक रोककर तलाशी ली गई। नमक से लदे ट्रक में 8 गत्तों में 4 लाख नशीली गोलियां और 11 गत्तों में 220 किलो पोस्त बरामद हुआ। 


यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन


थाना खुईयां सरवर के सहायक थानेदार बलकरण सिंह ने गांव गुमजाल के निकट नाकाबंदी के दौरान श्रीगंगानगर की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक को पीछे ही रोक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। ट्रक की तलाशी में नमक के गत्तों के नीचे प्लास्टिक की 9 बोरियों में भरा 225 किलोग्राम पोस्त बरामद हुआ। दोनों थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

फिरोजपुर में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्ट्री

जलालाबाद-फिरोजपुर राजमार्ग पर स्थित गांव कामरे वाला में एक घर के बेसमेंट में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है। आरोपी दूध की आड़ में ड्रमों से शराब सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। यहां से पुलिस ने तीन भट्ठियां, सात ड्रम, तीन गैस सिलिंडर व बारह सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। 

उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आबकारी विभाग के ठेकेदार के संग उक्त घर में छापा मारा। घर के बेसमेंट में पुलिस ने घुसकर देखा तो आरोपियों ने अवैध शराब की फैक्ट्री लगा रखी है। ड्रमों में अवैध शराब भरी थी। घर के दोनों कमरों को एक सुरंग से जोड़ा गया था। ये लोग दूध का कारोबार भी करते हैं और इसी की आड़ में अवैध शराब सप्लाई करते हैं। 

एसआई मुख्तयार सिंह ने बताया कि चिमन सिंह और रणजीत सिंह ने अपने घर में अवैध शराब की फैक्ट्री लगाई थी। दूध के ड्रमों में शराब भरकर सप्लाई करते थे। छापे के दौरान एक जगह पर प्याज बिखरे पड़े थे। जब प्याज को हटाया गया तो बेसमेंट में जाने का रास्ता था। पुलिस ने मौके पर मौजूद चिमन सिंह को काबू कर लिया और उसका साथी रणजीत सिंह फरार हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें