आरोपी बैग भर कर जेवरात लेकर फरार हो गए। बलविंदर ने बताया कि वह काफी डर गया था। वह दुकान से भाग कर अपने भाई दलजीत के पास गया। डेढ़ घंटे बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बलविंदर के मुताबिक, उन्होंने दुकान पर कई लोगों के जेवरात गिरवी रखे हुए थे जो लुटेरे ले गए।
सीसीटीवी है खराब
सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं लेकिन वह पिछले एक साल से खराब हैं। बलविंदर ने कैमरे ठीक ही नहीं करवाए। जब पुलिस ने लूट के बारे में आस-पास के लोगों से पूछा तो उन्होंने भी पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता कि कोई लूट भी हुई है। पुलिस अब जांच में जुटी है।
पीड़ित डिप्रेशन का मरीज, आठ माह से दुकान में नहीं आया कोई ग्राहक
एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि बलविंदर डिप्रेशन का मरीज है। उसका दो साल से इलाज चल रहा है। दुकान में कोई नौकर नहीं है। पूछताछ में पता चला कि आठ महीने से दुकान में कोई ग्राहक नहीं आया है। एक या दो लोग अपने जेवरात गिरवी रखकर ब्याज पर पैसे ले गए हैं।
सीए से रिटर्न भरने के बारे में भी पूछा तो उसने कहा कि वह एक साल से दुकान पर नहीं गया है और न ही किसी ने उसे बुलाया। एडीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान दुकान पर चांदी के जेवरात वैसे ही पड़े मिले। दुकान पर खानों में और डिब्बों पर काफी मिट्टी जमा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के दौरान सब पता चल जाएगा।