फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रही किशोरी से तीन लोगों ने की छेड़खानी, परिजनों की पिटाई से एक आरोपी की मौत

Fri, 25 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शादी से मौसी के संग घर लौट रही किशोरी से रास्ते में तीन लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां तीनों आरोपी मौके पर ही मिल गए। किशोरी के परिजनों ने तीनों की पिटाई की। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस के जाते ही तीसरे आरोपी को किशोरी के परिजनों ने तलाश निकाला और उसकी भी खूब पिटाई की। पिटाई से आरोपी जख्मी हो गया और इलाज के दौरान एलएनजीपी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक सहित तीन युवकों पर छेड़खानी व एक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार किशोरी अपनी मौसी के साथ विवाह समारोह में गई थी। 

बुधवार देर शाम विवाह समारोह से घर लौटते समय रास्ते में माडल टाऊन निवासी धर्मवीर(35), अजय व कीर्ति नगर निवासी अभिषेक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इसकी सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन वहां पहुंच गये और तीनों आरोपियों को पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर मारपीट की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अभिषेक और अजय को काबू कर लिया। जबकि धर्मवीर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
 पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद धर्मवीर अपने घर पहुंच गया। यहां किशोरी के परिजनों से सामना हो गया। जहां दोनों आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में धर्मवीर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल के डॉ.बलराज, डॉ.गौरव चावला व डॉ.निर्मल के पैनल ने धर्मवीर का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिया।

 पुलिस ने छेड़खानी के तीन आरोपियों में मॉडल टाउन कालोनी निवासी मृतक धर्मवीर और उसके साथी अजय के अलावा कीर्ति नगर निवासी अभिषेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 506 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है जबकि राहुल पर हत्या का केस दर्ज किया गया।  

धर्मवीर को धारदार हथियार से किया था जख्मी
कृष्णा गेट चौकी प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि पिटाई में धर्मवीर के सिर, आंख, चेहरे, गर्दन और पेट के अलावा शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोट आईं। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार के भी गहरे जख्म थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें