फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर पुलिस को सफलता: पत्रकार आलोक वर्मा पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार, हमले में इस्तेमाल एक्टिवा बरामद

Thu, 12 May 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर

सार

आरोपी से हमले में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और 350 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने अपने दूसरे साथी की पहचान बता दी है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकार आलोक वर्मा पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आलोक वर्मा को दो लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अब इस मामले में जीरकपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी जीरकपुर डॉ. नवनीत सिंह महल ने बताया कि चार मई को पत्रकार आलोक वर्मा निवासी हाउस नंबर 02 अमोलक एन्क्लेव जीरकपुर ने जीरकपुर थाने में जानकारी दी थी कि वह मंगलवार रात करीब 2.40 बजे ड्यूटी से घर जा रहे थे। जब वह गंगा नर्सरी के पास पहुंचे तो एक एक्टिवा पर सवार दो युवक उनके पीछे आ गए, उन्हें घेर लिया, मारपीट की और लगभग 1000 रुपये और अन्य दस्तावेजों से युक्त उनका पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए।  

आलोक वर्मा के बयान पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह और डीएसपी सब डिवीजन जीरकपुर एसएचओ जीरकपुर इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ और एएसआई निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जांच व आधुनिक तरीके से टीम ने कुछ ही दिनों में आरोपी का पता लगा लिया। दो आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान गगन पुत्र सतीश गर्ग हाउस नंबर 12 शटरिंग मार्केट के पास गुरुद्वारा बोहली साहिब ढकौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी से हमले में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और 350 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने अपने दूसरे साथी की पहचान बता दी है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि गगन गर्ग के खिलाफ ढकौली थाने में पहले भी मामला दर्ज किया जा चुका है। वह अब जमानत पर जेल से बाहर था।  
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें