फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए की बड़ी कार्रवाई: शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधू हत्याकांड में दो आरोपियों को दबोचा, चार दिन का रिमांड मिला

Thu, 24 Jun 2021 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

एनआईए ने शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में दो और संदिग्धों को धर दबोचा है। आरोपियों को मोहाली की एनआईए अदालत में पेश किया। जहां से आंदोलन ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। बता दें कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एनआईए ने जनवरी महीने में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह दुबई भागने की फिराक में था। 
विज्ञापन
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तरनतारन के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स से जुड़े बताए जा रहे हैं। बुधवार को दोनों को मोहाली की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव जिओबाला निवासी हरभिंदर सिंह उर्फ पिंदर ढिल्लों और गांव झमके निवासी नवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी उक्त हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह के संपर्क में थे। मुख्य आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पंजाब में आतंकवाद से लड़ने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू की पिछले साल अक्टूबर में तरनतारन जिले के भिखविंड में उनके आवास पर दो बाइक सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरभिंदर की वकील नवजोत कौर चब्बा ने बताया कि मंगलवार को हरभिंदर और नवप्रीत को मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के एनआईए रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक दोनों आरोपी उग्रवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के संपर्क में थे। हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंद्रजीत को पंजाब पुलिस ने जनवरी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। वह दुबई भागने की फिराक में था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें