फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखीं ससुरालियों की करतूतें और दम तोड़ गई विवाहिता

Tue, 26 Jul 2016 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : getty
विज्ञापन
दो दिन पहले विवाहिता ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में ससुरालवालों की करतूतें लिखकर इसी वजह से जान देने की बात कही थी। सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लग गया है। मामला, लुधियाना का है। पीएयू के पास स्थित हजूरी रोड पर रहने वाली रंजीत कौर के पति ने सुसाइड नोट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने राजिंदर सिंह की शिकायत पर ससुर परमजीत सिंह, सास लखवीर कौर, देवर चरणजीत सिंह और देवरानी गगनदीप कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है। अभी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं आया है। 

जांच अधिकारी चौकी रघुनाथ इन्क्लेव के इंचार्ज मोहम्मद रशीद ने कहा कि राजिंदर सिंह का अपने परिवार वालों के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से आरोपी राजिंदर सिंह और उसकी पत्नी रंजीत कौर को परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पहले तो आरोपियों ने उन्हें ट्यूबवेल से पानी देना भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन


जब राजिंदर और रंजीत कौर ने एतराज जताया तो आरोपियों ने दोनों को गालियां निकाली। राजिंदर के अनुसार रंजीत ने कुछ दिन पहले उसे कहा कि आरोपी उसे जीने नहीं दे रहे। जिसके बाद उसने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दो दिन बाद घर से एक सुसाइड नोट मिला।

इसमें रंजीत ने लिखा था कि वह आरोपियों से परेशान है और इन्हीं से तंग आकर आत्महत्या कर रही है। जांच अधिकारी मोहम्मद रशीद ने कहा कि जब रंजीत ने आत्महत्या की ती तो उस समय सुसाइड नोट नहीं मिला था। दो दिन बाद सुसाइड नोट कहां से आ गया। इस बात की जांच चल रही है। पुलिस इस सुसाइड नोट की पूरी जांच करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें