फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जन्म के बाद नवजात को तालाब में फेंका, अज्ञात महिला के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Aug 2022 12:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराएगी और उसका डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव दिनोद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप जोहड़ी (छोटा तालाब) में मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) का शव पड़ा मिला। गांव के निवर्तमान सरपंच ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


अनुमान ऐसा भी लगाया जा रहा है कि बच्चे की डिलीवरी घर पर हुई हो और उसे जान बूझकर यहां फेंका गया हो। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव दिनोद के निवर्तमान सरपंच राजपाल ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि कन्या स्कूल के पास जोहड़ी में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है। दरअसल, शव के आसपास ग्रामीणों को कुत्ते मंडराते दिखे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद जोहड़ी के समीप ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी गई। 

जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि पैदा होने के बाद बच्चे को जोहड़ी में फेंका गया है। डूबने से जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के आसपास के इलाके को भी बारीकी से खंगाला। मगर बच्चे की मां व उसके परिजनों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराएगी और उसका डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें