फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार BMW कार स्कूल की दीवार में घुसी, चार लोग बाल-बाल बचे

Tue, 16 Aug 2022 12:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

गाड़ी सवार लुधियाना के रहने वाले हैं। वह मोहाली में घूमने आए थे। 15 अगस्त रात करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। गाड़ी सवार 24/7 जा रहे थे। नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 52/53 की डिवाइडिंग सड़क पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कर सरकारी स्कूल की दीवार से जा टकराई। गाड़ी दीवार को तोड़ती अंदर जा घुसी। बीएमडब्ल्यू कार के सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं। सेक्टर- 61 चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। 

विज्ञापन


गाड़ी सवार लुधियाना के रहने वाले हैं। वह मोहाली में घूमने आए थे। 15 अगस्त रात करीब ढाई बजे यह हादसा हुआ। गाड़ी सवार 24/7 जा रहे थे। नवीन कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। गाड़ी सवारों को हल्की चोट भी आई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें