फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बॉर्डर से BSF ने पकड़ी 10 करोड़ की हेरोइन

Wed, 30 Sep 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद से दस करोड़ की हेरोइन, पिस्टल मैगजीन, दो पाक मोबाइल फोन व तीन पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह घटना बीएसएफ की पोस्ट महवा (अमृतसर सेक्टर) में घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 50 के अधिकारियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि उक्त पोस्ट के पास से हेरोइन की डिलीवरी होनी है।

बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी थी। मंगलवार को पोस्ट के पास सर्च अभियान के दौरान दो पैकेट हेरोइन, दो पाकिस्तानी मोबाइल फोन और तीन पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद हेरोई की अंतरराष्ट्रीय कीमत दस करोड़ रुपये है।
Trending Videos

बार्डर से सवा अरब की हेरोइन पकड़ी, पाक तस्कर मारा

इससे पहले इसी साल मार्च में बीएसएफ ने इंडियन तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने सरहद पर पहुंचे एक पाकिस्तानी तस्कर को मुठभेड़ में मार गिराया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को एक अरब बीस करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पाक तस्कर की लाश बरामद हुई। यह घटना बीओपी माझमियन (सेक्टर अमृतसर) में घटी थी।

बीएसएफ पंजाब के आईजी अनिल पालीवाल के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त बीओपी के पास से भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी होने वाली है। इस कारण इस एरिया में जवानों की गश्त तेज और चौकसी बढ़ा दी थी। बीएसएफ की बटालियन-67 के जवान सरहद पर लगी कंटीली तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।

जवानों ने कंटीली तार के पास पाक तस्करों की हलचल देखी, लेकिन अंधेरा घना था। जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी, लेकिन तस्कर अपने कार्य में जुटे रहे और बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बीएसएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां चलाईं।

उसके थोड़ी देर बाद उक्त एरिया में सन्नाटा छा गया। सुबह होने पर उक्त हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया तो वहां से कंटीली तार में फंसी एक प्लास्टिक की पाइप, 24 हेरोइन के पैकेट हेराइन बरामद हुई। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक अरब बीस करोड़ रुपये है। इसके अलावा वहां से एक पाक तस्कर की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 70 करोड़ रुपये की 14 किलो हेरोइन बरामद

भारत-पाक सीमा पर तस्करों के साथ मुठभेड़ के बाद बीएसएफ ने 14 किलो हेरोइन बरामद की। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 70 करोड़ रुपये है।

घटना पंजाब के अमृतसर के खेमकरण सेक्टर में घटी। खेमकरण सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन और पाकिस्तान के तस्करों के बीच शनिवार देर रात फायरिंग हुई। इसके बाद तस्कर फरार हो गए। क्षेत्र की चेकिंग के दौरान पाकिस्तान की तरफ से आई 14 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 70 करोड़ रुपये है।

बीएसएफ के डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि शनिवार देर रात पाकिस्तान की ओर से कुछ तस्करों की हिलजुल हुई। जब बीएसएफ के जवानों ने तस्करों को ललकारा तो तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में बीएसएफ ने भी फायरिंग की।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग में करीब 50 गोलियां चलीं। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर वापस पाकिस्तान भाग गए। सुबह जब क्षेत्र की चेकिंग की गई तो वहां से 14 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें