फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दुल्हन 8 लाख की चपत लगाकर फरार

Mon, 15 Dec 2014 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भट्टूकलां(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी हुए महज कुछ दिन ही हुए थे कि नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल को लाखों की चपत लगाकर फरार हो गई। घटना हरियाणा के भट्टूकलां की है। सदमे में बैठा परिवार किसी को कुछ बताने के हालत में भी नहीं है। हालांकि परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। मामला है भट्टूकलां के एक परिवार का है।
विज्ञापन


गांव भट्टूकलां में एक परिवार को शादी के बाद आई दुल्हन करीब 8 लाख की चपत लगाकर नौ दो ग्यारह हो गई। गांव भट्टूकलां के ठूईयां रोड पर रहने वाले ठाकर राम ने बताया कि उसके छोटे भाई प्रताप की तीन दिसंबर को राजस्थान के बीकानेर जिले के कशतुरिया निवासी एक युवती से शादी हुई थी।

भाट समुदाय में शादी रस्म के अनुसार उन्होंने अपनी तरफ से लड़की के पिता को रस्म अदायगी के तौर पर 6 लाख रुपये दिए गए। शादी के बाद उनका पूरा परिवार खुश था। शादी के आठ दिन बाद ही 11 दिसंबर की रात को दुल्हन घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा जेवर अपने साथ ले गई दुल्हन

11 दिसंबर की रात को दुल्हन अपने साथ घर में रखी 20 हजार की नकदी, चांदी की पायजेब, हाथ बाजु, 35 तोले की चांदी की कड़ी, डेढ़ तोले सोने की कंठी, आधे तोले सोने की नाथ भी गायब हो गए।

ठाकर ने बताया कि दुल्हन घर से फरार होते समय यह सारा जेवर अपने साथ ले गई। उसके बाद ही उसका भाई अपनी दुल्हन की तलाश में लगा हुआ है। ठाकर ने बताया कि वह पांच भाई हैं, और उन्होंने मिलजुल कर बड़ी मुश्किल से शादी के लिए रकम जुटाई थी। लेकिन दुल्हन ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने बताया कि हमने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें उनका धन और दुल्हन लौटाई जाए।

भट्टूकलां थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायत मिली है, लेकिन जांच के बाद ही हकीकत का पता चल पाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें