फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में मृत मिला प्रेमी जोड़ा

Mon, 15 Dec 2014 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला रविवार को सामने आया। जब लोगों ने अबोहर के श्री गंगानगर रोड स्थित मकान के गैराज में खड़ी कार के अंदर प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में बेसुध देखा था। कार का एसी ऑन था।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को इतला दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। खबरों के मुताबिक प्रेमी सुबह ही लड़की को घर से अपनी कार पर लेकर आया था।

जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर 6 निवासी हरीश कुमार कुक्कड़ की श्रीगंगानगर रोड पर बेल्डिंग की दुकान है और वह पास ही एक खाली पड़े मकान के गैराज में अपनी कार खड़ी करते थे।
विज्ञापन

लड़की को घर से कार में लेकर आया था

रविवार शाम करीब 5 बजे लोगों ने गैराज में खड़ी कार में बेसुध मिले लड़के-लड़की को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बेल्डिंग की दुकान के संचालक हरीश कुमार के बेटे करन (19) के रूप में हुई। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि लड़का-लड़की कार में आपत्तिजनक हालत में थे।

दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए या नहीं इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। विदित रहे कि करीब पांच महीने व तीन साल पहले ऐसी ही दो घटनाएं हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें