फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली दंपति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, होनी थी महिला की डिलीवरी

Sun, 05 Feb 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसा के वार्ड नंबर 15 में किराए के मकान में रहने वाले नेपाली नौजवान दंपति ने शनिवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने मृतक के वारिसों के बयान पर कार्रवाई करने के बाद लाशें उनके वारिसों को सौंप दी। 
विज्ञापन


नेपाल के जिला पिओठान गांव टमूयर चोर वासी कमल बहादुर (22) और सुशीला (20) ने लव मैरिज के बाद काम के सिलसिले में मानसा के उक्त वार्ड में एक चौबारे पर किराए पर रह रहे थे। कमल बहादुर पास की एक मिल में मजदूरी करता था। उसके भाई लालू बहादुर ने बताया कि चुनाव के दिन वह अपने भाई कमल से दिन भर बातें करता रहा। उसको काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ गया। जब रात आकर देखा तो कमल बहादुर और उसकी पत्नी सुशीला की लाशें छत से एक साथ लटक रही थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक और मोहल्लावासियों को दी। थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने शनिवार रात दोनों की शवों को कब्जे में लेकर इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविवार दोपहर मृतक कमल बहादुर के पिता गुमान बहादुर, भाई लीलू बहादुर के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई कर शव को उनके वारिसों के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों की ओर से खुदकुशी करने को लेकर वे हैरान हैं। कमल के पिता ने बताया कि दोनों का गुजारा भी बढ़िया चल रहा था। उन्होंने कहा कि अगले माह ही सुशीला की डिलीवरी थी। थाना सिटी-1 के मुखी प्रितपाल सिंह व जांच अफसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं लग सका और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से गरीबी हो सकती है, लेकिन फिर भी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें