फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी से इस गैंगस्टर की हत्या कराना चाहता था नीरज बवाना, दिल्ली छोड़ने की दी थी धमकी

Sat, 14 Jul 2018 09:40 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सुनील राठी कोर्ट में पेश करने जाते हुए। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 हरियाणा के क्रांति गैंग के संबंध में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली के व्यापारियों से रंगदारी मांगने के दौरान सुनील राठी के गुर्गे दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना ने राजेश भारती और गिरोह के अन्य सदस्यों को सुनील राठी से ही हत्या कराने की धमकी दी थी। कहा था कि या तो दिल्ली में आना बंद कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। क्रांति गैंग के रिमांड पर लिए गए सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में भी यह खुलासा किया।
विज्ञापन


नौ जून को हरियाणा के राजेश भारती, संजीत बिदरो समेत चार का दिल्ली की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर कर दिया था। जबकि मौके से पांच सदस्य फरार हो गए थे। रोहतक सीआईए-2 के प्रभारी आजाद सिंह और उनकी टीम ने राजेश गैंग के सदस्य बहुअकबरपुर निवासी राहुल उर्फ  दादा, झज्जर के डीघल गांव निवासी कपिल उर्फ पहलवान, मुरादपुर टेकना निवासी अभिषेक उर्फ आशू के अलावा बहुअकबरपुर के सोमबीर, करसौला के अमित, गुरुग्राम के विनीत को गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड पर लेने के दौरान गिरोह के सदस्यों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बताया कि राजेश भारती के दिल्ली के व्यापारी से रंगदारी मांगने के बाद दिल्ली के एक लाख के इनामी रहे नीरज बवाना और राजेश भारती का आमना सामना हो गया था। नीरज बवाना ने राजेश भारती और उसके गिरोह के सदस्यों से कहा था कि दिल्ली उसका एरिया है, इसलिए यहां किसी से भी रंगदारी न मांगे वरना सुनील राठी और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पूरे क्रांति गैंग का खात्मा करा दिया जाएगा। दिल्ली में आना ही बंद कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। हालांकि, दोनों गिरोह के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत कराया था।  
विज्ञापन


कौन है नीरज बवाना
दिल्ली का कुख्यात बदमाश है। सुनील राठी गिरोह का सदस्य है। उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। उसने वर्ष 2014 में उत्तराखंड की जेल में बंद सुनील राठी के कहने पर ही बागपत से यूके से पेशी पर लाए जा रहे भूरा को छुड़वाया था। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना को गिरफ्तार कर लिया था। नीरज बवाना का रिश्तेदार दिल्ली का ही एक सफेदपोश है। जो अक्सर उसे शरण दिया करता था। वह बागपत की जिला जेल में ही भूरा फरारी प्रकरण में साजिश रचने के आरोप में बंद है।

कौन है सुनील राठी
सुनील राठी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टीकरी गांव का निवासी है। उसकी मां राजबाला टीकरी नगर पंचायत की चेयरमैन रही हैं। सुनील पर हत्या, रंगदारी के 30 से अधिक केस बागपत, उत्तराखंड के विभिन्न थानों पर दर्ज हैं। सुनील राठी जेल से ही गिरोह संचालित करने के लिए जाना जाता है। उसके गिरोह में अभी भी 40 से अधिक बागपत, हरियाणा, उत्तराखंड के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें