3. फरवरी 2019 में बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हरीश निवासी गांव चमारियां जिला रोहतक का अपहरण करके दिल्ली के घेवरा क्षेत्र में उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. पकड़े गए बदमाश लोकेश ने जनवरी 2019 में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनकपुरी दिल्ली के एरिया से एक स्विफ्ट गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. पकड़े गए बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2019 में दिल्ली के सुल्तानपुर क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी के खिलाफ छह अन्य मामले भी हैं दर्ज
अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए अति वांछित बदमाश लोकेश के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने, गाड़ी चोरी, आबकारी अधिनियम तथा जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करने के अलग-अलग छह मामले उपरोक्त आपराधिक वारदातों के अतिरिक्त हरियाणा व दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
सीआईए झज्जर में तैनात एएसआई पवन कुमार की टीम द्वारा अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए मोस्टवांटेड आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने पांच वारदातों का खुलासा किया है, इसके अलावा छह अन्य मामले भी इसके खिलाफ दर्ज हैं। -योगेश हुड्डा, सीआईए प्रभारी, झज्जर।