फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नवांशहर पुलिस ने 10 अवैध पिस्टल के साथ एक को धरा, मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब में करनी थी सप्लाई

Wed, 07 Feb 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर

सार

आरोपी बलकर्ण सिंह नशे का आदी है तथा उस पर पहले 3 मामले दर्ज थे। नशे के केस में जब वह जेल में गया, तो वहां पर उसका संपर्क हिमाचल के ऊना जिले के गांव बाथू निवासी अरुण उर्फ मनी के साथ हुआ। मनी पर गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कई तरह के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांशहर पुलिस ने मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक शातिर को 10 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी, एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार और डीएसपी सुरिंदर चांद ने बताया कि नवांशहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नौजवान पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई करने की फिराक में है तथा वह नवांशहर में घूम रहा है। इसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम की ओर इंचार्ज अवतार सिंह की अगुवाई में गढ़शंकर के गांव थाना निवासी बलकर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उससे 10 पिस्टल बरामद हुए, जो वह मध्य प्रदेश से लाया था। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपी बलकर्ण सिंह नशे का आदी है तथा उस पर पहले 3 मामले दर्ज थे। नशे के केस में जब वह जेल में गया, तो वहां पर उसका संपर्क हिमाचल के ऊना जिले के गांव बाथू निवासी अरुण उर्फ मनी के साथ हुआ। मनी पर गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कई तरह के मामले दर्ज हैं तथा उसने ही बलकर्ण को मध्य प्रदेश से पिस्टल लाने को कहा था। 
विज्ञापन


पिस्टल लाने पर बलकर्ण को पैसे मिलने थे। एसएसपी चौधरी ने बताया कि बलकर्ण को अभी तक सिर्फ पांच हजार रुपये ही इस काम के मिले थे तथा अगर सारे पिस्टल आगे पहुंच जाते, तो बाकी पैसे मिलने थे। आरोपी पर नवांशहर सिटी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें